समाजवादी कुटिया पर ऋषि यादव ने बच्चों में वितरित किया कॉपी व कलम | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
समाजवादी कुटिया पर ऋषि यादव ने बच्चों में वितरित किया कॉपी व कलम | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
धर्मापुर, जौनपुर। लॉकडाउन की शुरुआत से समाजवादी कुटिया हमेशा गुलजार रहता आ रहा है। कोई शुभ अवसर हो या दिन, समाजवादी कुटिया उस दिन अपना दायित्व निर्वहन जरूर करता है। चाहें वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कोई निर्देश हो या फिर देश के महापुरुषों की याद या स्मृति दिवस। भारतीय संस्कृति के प्रतीक पर्व-त्योहारों की बात ही निराली है। सब दिन कुटिया अपने नये रूप में, नये अंदाज में देखने को मिलती है। बसंत पंचमी के अवसर पर धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीन गांव स्थित समाजवादी कुटिया पर संचालक ऋषि यादव ने कुटिया के बच्चों में कॉपी व कलम वितरित किये। श्री यादव ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर समारोह का आयोजन कर कॉपी-कलम वितरण किया गया। साथ में नियमित रूप से दिये जाने वाले दूध और पौष्टिक आहार भी बांटा गया। उन्होंने कहा कि कोई भी पर्व-त्यौहार मनाने के पीछे कोई उद्देश्य होता है। भारतीय संस्कृति के सभी पर्व-त्योहारों की जड़ में समाज की एकजुटता की भावना छुपी होती है। हमें भारतीय संस्कृति की बुनियादी विशेषताओं को बचाने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कि किसी पर्व-त्यौहार को सभी समाज के लोग एक साथ मिलकर मनाएं। इस अवसर पर समाजवादी कुटिया में शिक्षक श्री चंद यादव, शुभम यादव आदि उपस्थित रहे।

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya Furnitures | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर | Mo. 9198232453, 9628858786 की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Ad : Pizza Paradise - Wazidpur Tiraha Jaunpur - Mo. 9519149797, 9670609796*
Ad

 



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!