नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: भारतीय स्वतंत्रता के अग्रणी सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125 वीं जयंती के अवसर पर मुंबई के अनेक स्थानों पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, आदरांजलि दी गई। भाजपा विधायक एड. पराग अलवनी ने कहा कि नेताजी के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना देश की जनता का उनके प्रति अटूट प्यार और निष्ठा है। भाजपा के मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय ने कहा कि नेताजी का देश के प्रति समर्पण ,युवाओं के लिए प्रेरणा है। आज भी हर भारतीयों की जुबान पर जय हिंद का नारा उनके पराक्रम की याद दिलाता है। उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के अनुसार-तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। युवा भाजपा नेता डॉ योगेश दुबे ने कहा कि नेताजी का व्यक्तित्व तथा देश के प्रति उनके कृतित्व ने भारतीयों का विश्व भर में सिर ऊंचा किया।
वह सचमुच में मां भारती के सच्चे सपूत थे। उनके जन्मदिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाना उनकी सच्ची आदरांजली है।
from NayaSabera.com




0 Comments