नया सबेरा नेटवर्क
कृष्णा सिंह
पतरहीं जौनपुर-जनपद के लोगों को सौगात के रूप में शनिवार 23.01.2021 को केंद्रीय मंत्री(कौशल विकास एवं उद्यमशिलता) डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय जौनपुर जिले के पतरही चौकी क्षेत्र के बरहपुर और बनारस जिले के रजला के बीच बने पीपापुल का उद्घाटन किया।उद्घाटन के बाद पीपापुल पर आवागमन शुरू हो गया और बनारस से आजमगढ़ की दूरी घट गई।इस दौरान एक सभा का भी आयोजन किया गया। डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी सभा संबोधित करते हुए कहा रजला-बरहपुर घाट पर पीपापुल बनाने में क्षेत्र के वरिष्ठ चिकित्सक व भाजपा नेता डॉ जे0एन0सिंह रघुवंशी व क्षेत्रवासियों द्वारा किया अथक प्रयास सफल हुआ।
सभा संबोधित करने के बाद डॉ जेएन सिंह रघुवंशी के घर पर भोजन ग्रहण करके अपने गृह निवास गाजीपुर के लिये रवाना हो गये।बता दें कि इस पीपापुल के बन जाने से आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर,गाजीपुर जिले के मौधा ,गहिरा बाजार ,पतरही होते हुए वाराणसी जाने वाले छोटे वाहनों को 7 किमी दूरी कम हो गई ।जौनपुर जिले का पूर्वी अंतिम गाँव बहिरी-बरहपुर पड़ता है।यहां पर प्रदेश सरकार ने 18 पीपा वाले पुल के लिए 47.69 लाख का स्वीकृत किया था।इसके बन जाने से क्षेत्रवासियों में काफी खुशी का माहौल है।जनपद वाराणसी के नियार रजला से होते हुए बरहपुर घाट को पार कर सीधे पतरही जिला गाजीपुर के गहिरा बाजार मौधा होकर आजमगढ़ को जोड़ता है।इस दौरान मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ,केराकत विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय ,संजय पाण्डेय डोभी मण्डल अध्यक्ष, रमेश यादव जिलाउपाध्यक्ष,महेन्द्र प्रजापति जिला मंत्री,बिजेंद्र विक्रम प्रभारी के अलावा बरहपुर गांव के भाजपा नेता डॉ जेएन सिंह रघुवंशी,सुशील सिंह (दादा), पूर्व प्रधान शिवबचन सिंह, कृपा शंकर शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद सिंह,दिलीप सिंह ,सोहन सिंह , हरिमंगल सिंह चाँदेपुर, मृतुन्जय सिंह चाँदेपुर,मोनू सिंह बहिरी, गौरव सिंह (मनीष)नरकटा, राजेश सिंह पिंटू चिटकों आदि लोग मौजूद रहे।
from NayaSabera.com




0 Comments