नया सबेरा नेटवर्क
धन्य है वो मां जिसने नेता जी जैसे वीर पुत्र को जन्म दिया :-पवन सैनी
खेतासराय, जौनपुर। हिन्दु युवा वाहिनी खेतासराय इकाई जौनपुर के द्वारा तुम मुझे खून दो ,मै तुम्हें आजादी दूँगा का नारा पूरे देश में बुलंद करने वाले इस देश के वीर सपूत "नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी" का जयंती समारोह मनाया गया व अंकित मिश्रा ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलने के लिए लोगों को बताया गया इस मौके पर नगर महामंत्री श्रेयांश पाठक,अभिनव पाण्डेय ने सभी लोगों को नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के जीवन के विचारों को व्यक्त किया व उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राहुल बरनवाल,राजीव बिन्द, विक्की गुप्ता,पवन सैनी, बृजेश मोदनवाल,शिवम गुप्ता,सुन्दरम् मौर्या,सूरज पाठक,आदि लोग उपस्थित रहे।
from NayaSabera.com




0 Comments