महापौर चित्रकला स्पर्धा में मनपा छात्र युवराज कसार बने विजेता | #NayaSaberaNetwork

महापौर चित्रकला स्पर्धा में मनपा छात्र युवराज कसार बने विजेता | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: विश्व प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट,शिवसेना प्रमुख स्व. बाला साहब ठाकरे की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन चित्रकला स्पर्धा के गट क्रमांक 4 में एम-पश्चिम विभाग स्थित कलेक्टर कॉलोनी मनपा हिंदी माध्यमिक शाला, चेंबूर पूर्व के छात्र युवराज मनोज कसारा ने मनपा स्कूलों का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दसवीं कक्षा के छात्र युवराज ने कोरोना विषय पर प्रेरणादायक चित्र बनाकर 25 हजार रुपए का पुरस्कार जीता है। युवराज की उपलब्धि पर शिक्षणाधिकारी महेश पालकर, उपशिक्षणाधिकारी ममता राव, अधीक्षक बलसराफ़, प्रशासकीय अधिकारी तनुजा उघाड़े, विभाग निरीक्षक पंकज पिंपळे, नसरीन आरज़ू, ख्रिस्तिना डायस, विश्वास रोकडे, विजय जाधव, मुख्याध्यापक संजय रामस्वरूप पाल, इमारत प्रमुख शुभांगी जाधव, शिक्षक गणेश सलवदे, अनिता उपाध्याय, रेणु मौर्या, कमल गायकवाड़, भाविका पाटिल और कला निदेशक योगेश मोरे ने  छात्र युवराज को बधाई दी है।

*Ad : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : अपना दल व्यापार मण्डल प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी अनुज विक्रम सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments