बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग दोहरायी | #NayaSaberaNetwork

बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग दोहरायी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सोमवार को केंद्र सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। मायावती ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि किसानों की मांगों को ध्यान में रखते हुए नए कृषि कानूनों को जरूर वापस लेना चाहिए ताकि गणतंत्र दिवस पर किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं हो।
बसपा अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया, बसपा का केंद्र सरकार से पुनः अनुरोध है कि आंदोलन कर रहे किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए, खासकर तीन कृषि कानूनों को जरूर वापस लेना चाहिएताकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं हो और न ही दिल्ली पुलिस की आशंका के मुताबिक कुछ गलत या कोई अनहोनी हो सके। बसपा अध्यक्ष मायावती पहले भी केंद्र सरकार से किसानों के हित में नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर चुकी हैं।

*Ad : समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad


*Ad : पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से जनपदवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad


*Ad : प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव की तरफ से नव वर्ष 2021, मकर संक्रान्ति एवं गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई*
Ad



from NayaSabera.com

Post a Comment

0 Comments