सड़क हादसे में जीजा साली की मौत, परिजनों में कोहराम | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
नया सबेरा नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के समधीपुर गांव के समीप सोमवार की रात तेज रफ़्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से जीजा साली की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
सड़क हादसे में जीजा साली की मौत, परिजनों में कोहराम | #NayaSaberaNetwork


बताते हैं कि सरपतहां थाना क्षेत्र के सराय मोहिद्दीनपुर गांव निवासी राधेश्याम प्रजापति 27 वर्ष पुत्र सभाजीत की शाहगंज  क्षेत्र के भरौली गांव में ससुराल है राधेश्याम सोमवार की रात करीब 11 बजे ससुराल से अपनें  साली किरन 23 वर्ष पुत्री राम बचन के साथ बाइक से घर वापस जा रहा था कि क्षेत्र के संमधीपुर गांव के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे जीजा साली की मौके पर मौत हो गई। चालक ने स्कार्पियो को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने स्कार्पियो व दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।


from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!