भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, नौ घायल, एक की हालत गंभीर | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
सिकंदर भारती
रामनगर, जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। खूनी संघर्ष में एक पक्ष ने दबंगों पर कुल्हाड़ी से मारने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों से कुल नौ लोग घायल हो गये। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा।
भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, नौ घायल, एक की हालत गंभीर | #NayaSaberaNetwork

बताते हैं कि उक्त गांव में काफी दिनों से दो पक्ष भूमि विवाद को लेकर झगड़ते आ रहे हैं। सोमवार को किसी बात को लेकर बात बढ़ गयी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। घटना में एक पक्ष से सलमान, शहबाज, सद्दाम, नबाव, आरिफ, सेराज और दूसरे पक्ष से नफीश, अजहर, परवेज घायल हो गये। सभी को मड़ियाहूं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां परवेज की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

*Ad : हड्डी एवं जोड़ रोग विशषेज्ञ डॉ. अवनीश कुमार सिंह की तरफ से डाला छठ एवं देव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*विज्ञापन : देव होम्यो क्योर एण्ड केयर | खानापट्टी (सिकरारा) जौनपुर | डॉ. दुष्यंत कुमार सिंह मो. 8052920000, 9455328836*
Ad

*Ad : पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313, 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!