मदरसा रफीकुल इस्लाम से 20 हजार की चोरी | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
> चोरों ने चार बार बनाया
मदरसा को निशाना

> पुलिस ने एक बार भी चोरी का
नहीं किया खुलासा

फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित मदरसा रफीकुल इस्लाम से रविवार की रात चोरों ने बीस हजार रुपये उड़ा दिये। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस चली गयी।
चोर मदरसा के कार्यालय में लगी लोहे की जाली काटकर घुसे। कार्यालय में रखे लोहे की आलमारी तोड़कर उसमें रखा बीस हजार रुपये उठा ले गये।
कार्यालय में रखे कुछ अभिलेख भी क्षतिग्रस्त कर दिये।मदरसा के प्रधानाचार्य मौलाना मुमताज अहमद ने बताया कि चोरी की तहरीर थाना में दे दी गयी है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी चोर तीन बार मदरसा में चोरी कर चुके हैं। पुलिस एक भी चोरी का खुलासा आज तक नहीं कर सकी है। जिससे चोरों का हौसला बढ़ता जा रहा है।


*Advt : किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत — विनोद यादव मो. 8726292670*
Ad

*Ad : SMART GARAGE अब गाड़ी की सर्विस आपके घर, आपके ऑफिस पर। प्रतिदिन पहले 10 गाड़ी की सर्विस बिल्कुल फ्री। CALL- 9793144316 गाड़ी सर्विस बुकिंग लिंक* - https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe5ksWOwUwxpDGK15IlEa18_e4lJaJINiKxvJ7kJFVyYjgddA/viewform
Ad

*Ad - Pizza Paradise | Wazidpur Tiraha Jaunpur | Order Now - 9519149797*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!