73वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 5-6-7 दिसम्बर को वर्चुअल में होगा | #NayaSaberaNetwork

Team NSN
73वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 5-6-7 दिसम्बर को वर्चुअल में होगा | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। सद्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से इस वर्ष का 73वां वार्षिक निरंकार संत समागम वर्चुअल रूप में आगामी 5, 6, 7 दिसम्बर को होगा। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुये यह आयोजन होगा जिसे विश्व भर के लाखों श्रद्धालु घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे। निरंकारी मिशन के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि वार्षिक निरंकारी संत समागम वर्चुअल रूप में होगा। सम्पूर्ण समागम का वर्चुअल प्रसारण मिशन की वेबसाइट पर 5, 6, 7 दिसम्बर को प्रस्तुत किया जायेगा। इसके अतिरिक्त यह समागम संस्कार टीवी चैनल पर तीनों दिन सायं 5ः30 से रात्रि 9 बजे तक प्रसारित किया जायेगा। इस वर्ष निरंकारी समागम का मुख्य विषय ‘स्थिरता’ है। इस आशय की जानकारी संत निरंकारी मण्डल के जोनल इंचार्ज मानिक चन्द तिवारी के हवाले से मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

*Ad : MBBS करने का शानदार Offer | Admissions Open | Contact - Meraj Ahmad Mo. 9919732428, Dr. Danish Mo. 8700399970*
Ad

*Ad : राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की तरफ से देशवासियों को देव दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad

*Advt : वाराणसी खण्ड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के प्रत्याशी एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष उ.प्र.मा​.शि.सं. रमेश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं*
Ad



from NayaSabera.com
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!