दुकान के पीछे का टाट तोड़कर वारदात को दिया अंजाम, दूसरी आढ़त से भी चार पैकेट लहसुन गायब
विपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित नई सब्जी मंडी में चोरों ने व्यापारियों को निशाना बनाते हुए लहसुन चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फल एवं सब्जी के आढ़ती मो. नईम एंड कंपनी की दुकान के पीछे का टाट तोड़कर अज्ञात चोर करीब चार क्विंटल लहसुन चोरी कर ले गए। चोरी गए माल की कीमत 55 से 60 हजार रुपये बताई जा रही है।
पीड़ित व्यापारी मो. नईम के अनुसार, घटना चार दिन पूर्व की है। सुबह दुकान पहुंचने पर पीछे का टाट टूटा मिला और दुकान में रखी लहसुन की 10 बोरियां गायब थीं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, शनिवार की रात चोरों ने सुरेश सोनकर की आढ़त पर रखी व्यापारी शनि की चार पैकेट लहसुन भी चोरी कर ली। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और उचित कार्रवाई न होने से नाराज व्यापारियों ने रविवार को रोष जताया तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
यह भी पढ़ें | Varanasi News: संयुक्त श्रीमाली महासभा ने धूमधाम से मनाया तृतीय स्थापना दिवस
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

