Jaunpur News: लीगल लिटरेसी क्लब मॉडल को मिला ‘आउटस्टैंडिंग रिमार्क्स’

Naya Savera Network

राजकीय हाईस्कूल परियावां का बढ़ा गौरव

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राजकीय हाईस्कूल परियावां, सिरकोनी की सामाजिक विज्ञान अध्यापिका निधि सिंह द्वारा तैयार लीगल लिटरेसी क्लब (विधिक साक्षरता क्लब) मॉडल को ‘आउटस्टैंडिंग रिमार्क्स’ से सम्मानित किया गया। माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा मॉडल की सराहना किए जाने से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

यह उपलब्धि विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग बनाने की दिशा में विद्यालय के प्रयासों को मिली सराहना के रूप में देखी जा रही है। मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों, कानूनी प्रावधानों और न्याय तक पहुंचने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने की परिकल्पना की गई है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शशिकला सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनाना भी है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापिका निधि सिंह के नवाचार, विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास और सकारात्मक सोच को दिया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डॉ. नीलम सोनी को मानवता और राष्ट्रीय स्तर पर एकता के योगदान का मिला सम्मान

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!