Jaunpur News: रबी सीजन से पहले किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें अधिकारी : डीएम

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में रबी अभियान 2026-27 की तैयारियों एवं रणनीतियों को लेकर कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।


जिलाधिकारी ने कहा कि रबी सीजन शुरू होने से पहले किसानों की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि फसलों का अच्छादन, उत्पादन और उत्पादकता निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि जनपद में धान खरीद के लिए 161 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसान इन केंद्रों पर अपनी उपज बेचकर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठा सकते हैं। खरीद में किसी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर किसान निर्भय होकर प्रशासन को अवगत कराएं।


उन्होंने अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूरा कराने तथा नहरों की सिल्ट सफाई समय से कराने के निर्देश दिए। साथ ही सिंचाई के तीनों खंडों को जरूरत के अनुसार शत-प्रतिशत पानी उपलब्ध कराने और नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने को कहा। फसल बीमा योजना के तहत चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों की समस्याओं का समाधान कराने तथा बीमा कंपनी से क्षतिपूर्ति दिलाने के निर्देश भी दिए।


मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने उप कृषि निदेशक को बीज और उर्वरक की दुकानों की नियमित निगरानी करने तथा गुणवत्तायुक्त एवं प्रमाणित सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा।


बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह राणा, भूमि संरक्षण अधिकारी कमलजीत सिंह, उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेश चंद्र यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पेंशनरों को अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार जाने की जरूरत नहीं


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!