Jaunpur News: अध्यात्म और विज्ञान के समन्वय से राष्ट्र का कल्याण संभव : डॉ. मदन मोहन

Naya Savera Network

शीतला चौकियां धाम में श्रीराम कथा के दूसरे दिन विज्ञान और अध्यात्म के महत्व पर हुई चर्चा


विपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में चल रही पांच दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन वाराणसी से पधारे कथावाचक डॉ. मदन मोहन मिश्रा ने विज्ञान और अध्यात्म के समन्वय को मानव कल्याण के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि विज्ञान मनुष्य को गतिशील बनाता है, जबकि अध्यात्म उसे संवेदनशील बनाता है। विज्ञान के बल पर मनुष्य आकाश में उड़ सकता है और पानी में तैर सकता है, लेकिन अध्यात्म के अभाव में वह मानवीय संवेदनाएं खो रहा है। विज्ञान जहां विध्वंसक हथियार बना सकता है, वहीं अध्यात्म पत्थर को भी भगवान बना देता है।


पुष्प वाटिका प्रसंग की व्याख्या करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान भाव और अनुराग के वश में होते हैं। पूर्ण विश्वास और समर्पण से ही प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। वहीं, कथावाचक डॉ. अखिलेश चंद्र पाठक ने कहा कि मनुष्य को ममता से ऊपर उठकर भगवान की आराधना करनी चाहिए और सभी के प्रति प्रेम का भाव रखना चाहिए।


कार्यक्रम का संचालन गुड्डू उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर रामआसरे साहू, मदन साहू, शिवासरे गिरी, हनुमान त्रिपाठी, सावन त्रिपाठी, अनिल साहू सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नई सब्जी मंडी में चोरों का धावा, 10 बोरी लहसुन चोरी

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!