Jaunpur News: त्योहारों को लेकर अलर्ट पुलिस प्रशासन, DIG वैभव कृष्ण ने SSP के साथ किया फ्लैग मार्च

Team NSN

सराफा बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ज्वेलरी दुकानदारों से की बातचीत; संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। दीपावली, धनतेरस और छठ पूजा को लेकर जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में डीआईजी वैभव कृष्ण ने एसएसपी डॉ. यशवीर सिंह के साथ बुधवार को नगर के प्रमुख बाजारों, गलियों और सराफा बाजार में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यापारियों से संवाद किया। फ्लैग मार्च के दौरान डीआईजी और एसएसपी ने सराफा बाजार में ज्वेलरी दुकानदारों से बातचीत की। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और उनकी निगरानी व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि बाजार में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों और अफवाहों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखने की बात कही। इस दौरान एएसपी सिटी अनंत चंद्रशेखर, सीओ सिटी सम्यक चौधरी, सीओ मड़ियाहूं गोल्डी गुप्ता समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 


नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!