Jaunpur News: सलखापुर रामलीला में शिव धनुष टूटते ही लगे श्रीराम के जयकारे

Naya Savera Network

लक्ष्मण- परशुराम संवाद देख दर्शक हुए रोमांचित

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में कचगांव क्षेत्र के सलखापुर गांव में शुरू हुआ 80 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक मौनि बाबा रामलीला समिति में शनिवार को सीता स्वयंवर व परशुराम लक्ष्मण सवांद का भावपूर्ण मंचन किया गया ।रामलीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अमरेश रतन सिंह रंगीले ने फीता काटकर एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह सेठ व प्रबंधक संत प्रसाद सिंह धुरंधर  ने राम- सीता मइया जी का आरती उतार कर किया। शनिवार की रात रामलीला मंचन में सीता स्वयंवर में जब राजागण धनुष हिला न सके तो राजा जनक के मन मे बेटी विवाह को लेकर चिंता व्याप्त हो गयी। हताश होकर उहोंने कहा कि तजहु आस  नजी निज गृह जाहू ,लिखा न विधि वैदेही बीबाहु। इस प्रकार उनके हताशा भरे वाक्य को सुनकर जहाँ लक्ष्मण का क्षत्रिय पुरुषार्थ जागृत हो उठा,वहीं पर विश्वामित्र ने राम को संकेत कर जनक का संताप दूर करने को कहा।इस पर रानी जब श्री राम को धनुष शाला की ओर बढते देखती है तो वे राजा से बालक को रोकने का आग्रह करती है। मगर ज्ञानी विदेह राज को विश्वामित्र के निणर्य पर अटल विश्वास था। इसलिए वे चुप रहते हैं।अन्त में राम शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने के लिए डोरी खीचते हैं तभी धनुष टूट जाता हैं। धनुष टूटते ही राजा का प्रण पूरा होता है। और राम के गले मे सीता वरमाला डालकर वरण करती हैं।इस दौरान राम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमय हो जाता हैं।फिर लक्ष्मण व परशुराम के संवाद देखकर दर्शक रोमांचित हो जाते हैं।राम का अभिनय  अक्षत श्रीवास्तव,  लक्ष्मण रौनक सिंह,सीता जनक प्रवीण सिंह,परशुराम विशाल सिंह, विश्वामित्र संत प्रसाद सिंह,धोधुया राजा विशाल सिंह बिट्टू , बाणासुर सतीश कुमार सिंह व रामण विकास सिंह भोला ने किया। इस  दौरान प्रधान प्रमोद कुमार पप्पू, पूर्व प्रधान रडंजय सिंह संजय, प्रबंधक /डायरेक्टर धुरंधर सिंह, कोषाध्यक्ष  ध्रुव प्रकाश सिंह,संचालक राजकमल सिंह व उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सोनू , दीपक श्रीवास्तव पत्रकार मौजूद रहे। आये हुए सभी आगन्तुकों का आभार  अध्यक्ष यदुनाथ यादव (पूर्व एडीओ) ने प्रकट किया। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गैस रिसाव से माचिस जलाते ही लगी आग, युवक गंभीर रूप से झुलसा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!