Jaunpur News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके पहलवान सौरभ यादव, डीएम ने किया सम्मानित

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। थाईलैंड में आयोजित जूनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर देश और जनपद का नाम रोशन करने वाले जौनपुर के होनहार पहलवान सौरभ यादव को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सम्मानित किया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी ने बुके भेंट कर और माल्यार्पण कर सौरभ का उत्साहवर्धन किया।


तहसील सदर के गजना गांव निवासी सौरभ यादव ने जूनियर एशिया कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। अब वह आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए कजाकिस्तान जाएंगे।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सौरभ को बधाई देते हुए कहा कि जनपद में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को चिह्नित कर खेल विभाग, जिला प्रशासन और सीएसआर के माध्यम से प्रायोजन तथा बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम की सुविधाओं को बेहतर बनाने और जिले के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के निर्देश भी दिए, ताकि वे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।


सम्मान मिलने पर सौरभ यादव ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मिले सम्मान से उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला है। उनका अगला लक्ष्य कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाना है। इस दौरान कुश्ती कोच अशोक सोनकर, पहलवान देवेंद्र पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: शिवसेना उत्तर भारतीय सेल, उत्तर मुंबई जिला संगठन विस्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!