जीत आपकी.....!

Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

जीत आपकी.....!


जब....!

किसी विषय विशेष पर...

मानक और परिभाषा,

संदर्भ-प्रसंग और व्याख्या....

सब कुछ होगी आपकी....!

फिर विश्लेषण भी....

निश्चित तौर पर...

प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से,

होगा आप ही का....!

फिर तो सिद्धान्तों की....

मान्यता-स्थापना को लेकर....

स्वयं आप भी....रहोगे मौन...

जाहिर है जीत ही होगी आपकी...

पर....जानते आप भी हो कि....

यहॉं .... हार हो या जीत हो....

स्वीकार्यता की कसौटी तो....!

गाँव-देश-समाज...और....

इनका रीति-रिवाज़ है....

इस पर कसे जाने पर ही....!

आप घोषित हो सकेंगे....

अपनों के बीच जाबांज़....

आपको यह भी मालूम है कि...!

समाज निंदक भी होता है.... .

हँसी उड़ा सकता है,

आपकी जीत का....!

बखान कर सकता है,

पराजित के प्रयासों का....!

आसानी से कुरेद सकता है....

आपके मौन को....!

विवेचना कर सकता है,

आपकी जीत का.....!

अपने सिद्धांतों और पैमानों पर...

इतना ही नहीं प्यारे....

आप तो...यह भी जानते हो...

कि परम्परा में....सदियों से.. .

बड़े बुजुर्गों ने कह रखा है....!

ऊपर वाला सब देखता है...और..

सत्य कभी पराजित नहीं होता....

फिर...मानो या न मानो....!

आप भी.....खुद ही ...

मजबूर होंगे....सोचने को....

विचार करने को...कि...

सही है या गलत है प्यारे...!

जीत आप की...जीत आपकी...


रचनाकार....

जितेन्द्र कुमार दुबे

अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!