नया सवेरा नेटवर्क
हैदराबाद। बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में आई बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों पर तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने चिंता जताई है। समिति ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग की अपील की है।
समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे बिहार के लोगों को बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना सामाजिक और मानवीय दायित्व है। उन्होंने सरकार, प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से राहत कार्यों में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां, कपड़े और अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। संकट के समय आपसी सहयोग और मानवता ही सबसे बड़ी ताकत है।
तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने बाढ़ प्रभावित लोगों के शीघ्र सुरक्षित होने और सामान्य जनजीवन की बहाली की कामना की। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जीवन के 100 बसंत देखने वाले गंगा देव पांडे का निधन
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)