Hyderabad News: राघोपुर नाव हादसे में मासूम बच्चों की मौत पर तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने जताया शोक

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर क्षेत्र में नाव दुर्घटना में कई मासूम बच्चों की असमय मौत की हृदयविदारक घटना पर तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे से समिति के सदस्यों में शोक की लहर है।


समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मासूम बच्चों का इस तरह असमय दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने दिवंगत बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।


विनय कुमार यादव ने बिहार सरकार और स्थानीय प्रशासन से दुर्घटना प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही, घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए नावों की सुरक्षा, निर्धारित क्षमता के अनुसार यात्रियों की संख्या और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करने की बात कही।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रंगोलियों में दिखी विकसित भारत की झलक, ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम संपन्न


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!