Jaunpur News: एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को उनके निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।


एसएसपी ने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता बरतें और यह सुनिश्चित करें कि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चोरी की साइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!