Mumbai News: शिवसेना उत्तर भारतीय सेल, उत्तर मुंबई जिला संगठन विस्तार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आशीर्वाद से एवं मागाठाणे के विधायक प्रकाश दादा सुर्वे के नेतृत्व तथा उत्तर भारतीय सेल के महाराष्ट्र अध्यक्ष तथा शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब दुबे व उत्तर भारतीय सेल के मुंबई कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के मार्गदर्शन में शिवसेना उत्तर मुंबई जिला, उत्तर भारतीय सेल के जिला प्रमुख शिवदयाल मिश्रा ने संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में सक्रिय पदाधिकारियों को विभाग प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। मागाठाणे वार्ड क्र. 12, 14, 25, 26 के विभाग प्रभारी सुभाष तिवारी, कांदिवली विभाग के विभाग प्रभारी एडवोकेट राहुल उपाध्याय, मागाठाणे वार्ड क्र. 3, 4, 5, 10 के विभाग प्रभारी जिग्नेश चौबे,दहिसर विभाग के विभाग प्रभारी अनुज अवस्थी,चारकोप विभाग के विभाग प्रभारी सुनील मौर्या, वार्ड क्र. 8 और 13 के विभाग प्रभारी - संतोष जायसवाल विभाग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस अवसर पर जिला प्रमुख शिवदयाल मिश्रा ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी मेहनत और लगन से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: डॉ. बीआर आंबेडकर इंटरनेशनल अवार्ड समारोह में सम्मानित किए गए गणमान्य 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!