Jaunpur News: एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतकर लौटे रोहित यादव का सम्मान

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जापान के नगोया एशियाई खेल में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर लौटे जौनपुर के खिलाड़ी रोहित यादव का रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्वागत किया गया। दोपहर एक बजे डीएम सैमुअल पाल एन ने रोहित को माला, अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।


रोहित यादव ने कहा कि देश, प्रदेश और जौनपुर के लिए कांस्य पदक जीतकर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने काफी संघर्ष किया। वर्ष 2013 में उनके पिता ने उन्हें भाला फेंक खेल से परिचित कराया था। उस समय वह कक्षा छह में पढ़ते थे। उन्होंने बताया कि शुरुआत बांस के डंडे से हुई थी। पिता ने जब पहली बार उसे फेंका तो वह जमीन में खड़ा हो गया। यहीं से उन्हें इस खेल के बारे में पता चला और सफर शुरू हो गया।


रोहित ने बताया कि 2019 में पटियाला में नेशनल कैंप ज्वाइन किया। उनका अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना और 2028 के यूएसए ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करना है। उन्होंने युवाओं से मेहनत करने और समस्याओं से न डरने की अपील की। कहा कि कामयाबी का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने प्रशासन से खिलाड़ियों की जरूरतों को समझकर सहयोग करने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जगन्नाथ पुरी के भव्य मंदिर की झलक दिखाएगा जय महाकाल का पंडाल


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!