रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। स्थानीय बाजार में स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति गल्ला मंडी द्वारा नवरात्रि के छठे दिन नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। नारी सम्मान, महिला सशक्तीकरण एवं शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार उमरवैश्य पप्पू ने कहा कि आयोजित कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है।
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की इस पहल का उद्देश्य मां दुर्गा के प्रति आस्था के साथ नारी शक्ति का सम्मान करते हुए प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रोत्साहित करना है। इससे शिक्षा, संस्कार और महिला सशक्तीकरण का सकारात्मक संदेश दिया गया। सम्मानित होने वाले हाईस्कूल की छात्राओं में सृष्टि सरोज, सगुन यादव और मोनी प्रजापति जबकि इंटरमीडिएट की छात्राओं में दीपिका यादव, मोनिका यादव एवं शिवानी को सम्मानित किया गया। सूरज अग्रहरी ने मां दुर्गा की महिमा, नारी शक्ति के महत्व और शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। संचालन मीडिया प्रभारी सूरज जायसवाल ने किया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: प्रधानमंत्री से मिले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मां दुर्गा की मूर्ति भेंटकर किया सम्मान
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel