Jaunpur News: 79वें निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में, 23 अक्टूबर से होगा आयोजन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। ‘जागृति’ की ज्योति में 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की पावन छत्रछाया में यह समागम 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

समागम स्थल पर विशाल पंडालों का निर्माण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रवचनों, भजनों और आध्यात्मिक विचारों को आसानी से सुनने एवं देखने के लिए अत्याधुनिक एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की जा रही हैं। श्रद्धालुओं द्वारा तैयार किया गया भव्य मुख्य स्वागत द्वार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि सतगुरु माता जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से समागम की व्यवस्थाएं व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ रही हैं। सुचारु संचालन, आवागमन और श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरे परिसर को चार प्रमुख क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।


यह संत समागम ब्रह्मज्ञान, भक्ति, प्रेम, सेवा और आत्मिक जागृति का संदेश देगा। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को विश्वबंधुत्व, आपसी सौहार्द और निस्वार्थ सेवा जैसे मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, महिलाओं को मिला सम्मान पत्र


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!