Jaunpur News: तहसील स्तरीय विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सिविल जज सी0डि0/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री सुशील कुमार शशि के निर्देशन में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सभी तहसीलों में तहसील स्तरीय मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

जनपद जौनपुर की समस्त तहसीलों में ग्राम न्यायालय के न्यायाधिकरण, उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदारगण एवं पी0एल0वी0गण के माध्यम से तहसीलों पर मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन कर 01 नवम्बर 2026 को दीवानी न्यायालय में आयोजित होने वाली मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के बारे में बताया कि उक्त शिविर में विभिन्न विभागों जिनके अन्तर्गत निर्बल वर्ग, दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग आदि हेतु जन कल्याणकारी योजना प्रचलित है, लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें उक्त मेगा शिविर के माध्यम से लाभ प्रदान किया जायेगा। साथ ही आज तहसीलों पर आयोजित किये गये विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में चिन्हित लाभार्थियों को लाभ वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी तहसीलों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। श्रम विभाग के द्वारा सभी तहसीलों में आज उक्त शिविर के माध्यम से श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। जनपद स्तर पर 01 नवम्बर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News:  स्पॉट फोटोग्राफी प्रतियोगिता में शिवानन्द मौर्य प्रथम


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!