Jaunpur News: PET परीक्षा को लेकर जौनपुर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री

Naya Savera Network


25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को सुबह 6 से रात 8 बजे तक लागू रहेगा प्रतिबंध, आठ स्थानों से शहर में प्रवेश पर रोक

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के मद्देनजर शहर में भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। यह व्यवस्था 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक लागू रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह कदम उठाया गया है।


यातायात पुलिस के अनुसार, पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास, कुत्तूपुर तिराहा और हौज टोल प्लाजा से शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


आवश्यक वस्तुओं के वाहनों को छूट


यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दूध, सब्जी, औषधि, गैस, डीजल, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के परिवहन में लगे वाहनों को नियमानुसार छूट रहेगी। इसके अलावा अन्य भारी वाहनों को नो-एंट्री के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। जिन वाहनों के पास नो-एंट्री पास है, उन्हें भी प्रतिबंधित समय में नियमों का पालन करना होगा।


यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों और समय का ध्यान रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि परीक्षा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : पं. रजनीकांत द्विवेदी 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!