Jaunpur News: किसान सब्सिडी अनुदान के साथ करें पान की खेती का विस्तार: सीमा सिंह

Naya Savera Network

कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में दो दिवसीय गुणवत्ता युक्त पान की खेती प्रोत्साहन योजना के प्रथम दिन उमड़े किसान

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में गुरुवार को उद्यान विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय गुणवत्ता युक्त पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम के प्रथम दिन किसानों की भारी भीड़ रही। जनपद स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने कही कि किसान सब्सिडी अनुदान के लाभ के साथ पान की खेती को विस्तार दें। उन्होंने पान की खेती पर 50 प्रतिशत अनुदान की जानकारी देते हुए पान उत्पादन की नई तकनीक की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष लक्ष्य निर्धारित होने के साथ किसान 250 से 1000 वर्गमीटर तक की खेती का शासन द्वारा संचालित योजना से लाभान्वित हो सकतें है। सीमा सिंह ने उद्यान विभाग बागवानी मिशन योजना के तहत बागवानी हेतु आम, केला, बेल, नीबू की खेती कर सकते है। उन्होंने ड्रैगन फूट की खेती की सलाह देते हुए कहा कि यह खेती बेहद फायदेमंद व लाभप्रद है। ड्रैगन का पौधा निःशुल्क दिए जाने की बात कहते हुए बताई की इसे जानवर भी नुकसान नही पहुचाते है। उन्होंने गेंदा, मशरूम, आलू बीज, प्याज, ट्रैक्टर आदि सभी योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन के तहत बुकिंग करवाने हेतु जानकारी दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता मिथिलेश सिंह ने बताया पान की खेती के साथ बागवानी को बढ़ावा देने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। किसानों को समय का सद्पयोग करते हुए लाभांवित होने की बात कही। दर्जनों किसानों को उद्यान विभाग की तरफ से टमाटर, मिर्चा आदि बीज का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर.के. उपाध्याय एवं संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. रमेशचंद्र यादव ने किया। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. सुरेश सोनकर, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. रूपेश सिंह, नर्सरी इंजार्च राजकुमार पटेल, सुजीत मिश्र, महेन्द्र यादव, प्रगतिशील किसान त्रिभुवन सिंह, जिला पान किसान अध्यक्ष कालिका प्रसाद चौरसिया, राजेन्द्र चौरसिया, सियाराम, दीपक, शिवराम, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें | जौनपुर में ​राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर के प्रथम आगमन पर स्वागत जुलूस की तैयारी 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!