Jaunpur News: युवक पर गड़ासे से हमला करने का आरोप मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं,जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में युवक पर गड़ासे से हमला करने और उसकी गाड़ी तोड़ने का आरोप लगा है। मामले में घायल युवक की मां गुलाबी देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, गुलाबी देवी के बेटे आलोक यादव को 13 अक्तूबर को कुछ लोगों ने घर पहुंचकर मारपीट की थी। आरोप है कि 16 अक्तूबर को आलोक अपनी बीमार मां के लिए दवा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रानीपुर पहुंचने पर यशवंत यादव ,मानसिंह यादव  ने कथित तौर पर आशु यादव को गड़ासा देकर आलोक पर हमला करने के लिए उकसाया। आरोप है कि आलोक किसी तरह अपनी जान बचाकर अपनी बाइक छोड़कर भागने लगा लेकिन उसकी गाड़ी को तोड़ दिया गया। घटना में आलोक को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की मां ने 19 अक्तूबर को पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बकाया रुपये मांगने पर  दुकानदार को पीटा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!