Jaunpur News: विधायक ने 316 कन्याओं का किया पूजन, बांटी पठन सामग्री

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। शारदीय नवरात्र पर शुक्रवार को बीआरसी प्रांगण में आयोजित समारोह में  विधायक रमेश सिंह ने 316 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया। उन्होंने बालिकाओं को देवियों के विभिन्न स्वरूप वाली मान उनके पांव पखारकर आरती उतारी। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित सुभाष चंद्र उपाध्याय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। विधायक ने कहा कि सनातन परंपरा में बालिकाओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना गया है। समाज को नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का संकल्प लेना चाहिए।


पूजन के बाद विधायक ने सभी छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही शैक्षणिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित की। उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विपुल उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, बसंत मौर्य, रोहित सिंह, राकेश सिंह और अवनीत सिंह सहित तमाम शिक्षक व गणमान्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शुभम जायसवाल को बधाई देने वालों का लगा तांता


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!