रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के पुरातेजी गांव में शनिवार देररात किसी अराजकता तत्व ने गुमटी की दुकान में आग लगा दिया। आग से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जहां जल कर खाक हो गया वही फटा गैस सिलेंडर से बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी। उक्त गांव निवासी संजय कुमार गौतम पुत्र जयंत्री गुमटी में दुकान खोल परिवार का जीविकोपार्जन किया करता था। बीती रात किसी अराजक तत्व ने गुमटी में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। दुकान में अंडा भी बेचा जाता था। आग से तेज आवाज के साथ ब्लॉस्ट हुआ गैस सिलेंडर बगल ब्रह्मदेव सिंह के मकान की दीवाल से जा टकराया। संयोग ही रहा कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। भुक्तभोगी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित रूप से सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आग लगाने का कारण की पहचान कर रही है।
यह भी पढ़ें | भाटी राजकुमार, तुम्हारी ऐसी तैसी
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)