नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी। क्षेत्र के बघनरी गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गाड़ी रोककर मारपीट, गला दबाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
उक्त गांव निवासी संदीप सिंह के अनुसार, सोमवार को बरसठी से अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे। बगीचे के पास पहुंचने पर गांव के कमलेश सिंह उर्फ सोनू ने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने खड़ी कर दी। आरोप है कि इसके बाद उन्हें गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और जान से मारने की नीयत से उनका गला दबाने लगा। विरोध करने पर घूंसे से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पीड़ित संदीप के मुताबिक, इसी दौरान गांव के अच्छेलाल सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए दोबारा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पेट्रोल पंप के चौकीदार को पीटा, प्राथमिकी
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)