Jaunpur News: किसान नेता अजीत सिंह को पुलिस ने बुधवार रात से ही किया है हाउस अरेस्ट

Naya Savera Network

दो दारोगा सहित आठ पुलिस कर्मी है तैनात  

जनतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहा है पुलिस प्रशासन: अजीत सिंह

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढेरही में स्थित टोल प्लाजा पर टोल वसूली बंद कराने को पूर्वांचल किसान संगठन के आह्वान पर आयोजित  किसानों के 30 सितंबर के धरने के दौरान पुलिस हिरासत में लिए गए किसान नेता अजीत सिंह को पहले पुलिस राजातालाब थाने रखा। फिर रात 10 बजे उनकों लेकर उनके आवास बोड़सर गांव पहुंची और वहीं पर उनकों हाउस अरेस्ट कर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर दो दारोगा सहित आठ पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।

नजरबंद किए गए किसान नेता अजीत सिंह ने अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अधूरे सड़क का निर्माण किए बिना गलत जगह टोल प्लाजा का निर्माण कर अवैध रूप से टोल टैक्स की वसूली की जा रही है। टोल टैक्स के वसूली का विरोध किसान व प्रभावित लोग लोकतांत्रिक तरीके से कर रहे हैं तो किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है। शांति पूर्वक किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन द्वारा कुचलने का प्रयास कर पुलिस जनतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन चाहे जितना दमनकारी नीति अपना ले टोल  वसूली बंद होने तक संघर्ष जारी रहेगा। नजरबंदी के दौरान समर्थन देने पहुंचने वालों में  चोलापुर विद्यालय परिवार की ओर से मनीष पांडेय, अमरनाथ , पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम,पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रजापति, प्रधान अमरजीत यादव,पूर्व प्रधान छोटेलाल चौबे, अजय सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अरविंद पांडेय,रामेश्वर सिंह, वंशराज,इंद्रजीत सहित अन्य लोग थे।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: महिला उद्यमिता और सामाजिक सहभागिता का उत्सव बना जीवो साउथ मुंबई बाज़ार


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!