नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के कुडरिया गांव में बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर एक वृद्ध महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुडरिया गांव निवासी चनरा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव की जानकी देवी और निर्मला देवी ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पवांरा पुलिस ने दोनों आरोपित महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मां स्कंदमाता के दर्शन-पूजन को चौकियां धाम में उमड़े श्रद्धालु
हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

