Jaunpur News: बेटे, बहू, पौत्र ने वृद्ध को घरेलू विवाद में मारा पीटा, मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

बीरीबारी व भुलनडीह में भी जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के बरौटी गांव में घरेलू विवाद में बेटे, बहू व पौत्र ने वृद्ध की पिटाई कर दी।इसके अलावा बीरीबारी व भुलनडीह में जमीन संबंधी विवाद में मारपीट की गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बरौटी गांव निवासी शिवपूजन नाविक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि घरेलू विवाद में बेटे धर्मेंद्र,बहू रीमा, पौत्र रवि व निशा ने मारपीट कर घायल कर दिया। चोट के कारण बेहोश हो गया। उसे चोटें आई है। इसके अलावा बीरीबारी निवासी मीरा प्रजापति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी भोला मेरी जमीन में सीढ़ी बना रहे थे। मना करने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए भोला व उनकी पत्नी समावती ने मारा पीटा। भुलनडीह गांव निवासी कमरुद्दीन शेख ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे जमीन में पड़ोसी,अस्पाक,कामरान,सुहेब,सुहेल चहारदीवारी बनाने के लिए गड्डा खोद रहे थे। मना किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे। छुड़ाने गई मां आयशा को भी मारा पीटा । तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में साड़ी के सहारे लटका मिला महिला का शव


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 





Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!