नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में साड़ी के सहारे महिला का शव लटक रहा था। परिजनों को जानकारी हुई तो तत्काल सीएचसी डोभी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
बजरंगनगर कस्बा निवासी संदीप विश्वकर्मा की 25 वर्षीय पत्नी दिव्या रात करीब दस बजे अपने कमरे में चली गई। दरवाजा बंद कर लिया। किसी काम से परिजन आवाज लगाए तो जबाब नहीं आया।खिड़की से देखा तो साड़ी के सहारे शव लटक रहा था। दरवाजा तोड़ कर परिजन नीचे उतारे और सीएचसी डोभी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। मृतका की शादी 2019 में हुई थी । दो बच्चे हैं रौनक 6 वर्ष व रोशनी 2 वर्ष। उसका मायका गाजीपुर के खानपुर थानाक्षेत्र के अमेहता गांव में है। सूचना पर मायके के लोग भी थाने पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें | जौनपुर के राजकीय हाई स्कूल परियावां में ई-वेस्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel

