Jaunpur News: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम

Naya Savera Network

बिजली विभाग के अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने सभी विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए जरूरत पड़ने पर उसकी उपस्थिति में निस्तारण की कार्रवाई की जाए, ताकि शिकायतों के संबंध में नकारात्मक प्रतिक्रिया न मिले।


समीक्षा के दौरान विद्युत विभाग में सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का वेतन बाधित करने और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग में भी बड़ी संख्या में असंतुष्ट फीडबैक मिलने पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम ने सभी विभागों को कार्यप्रणाली में सुधार लाने और शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता बरतने को कहा। बैठक में अधिकारियों की ओर से अपलोड की गई रिपोर्ट और निस्तारण आख्या की समीक्षा कर कमियों की जानकारी दी गई तथा सुधार के सुझाव दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: साइबर अपराध से मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा : प्रो. राकेश


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!