Hyderabad News: छठ महापर्व की तैयारियों में जुटी बिहार सहयोग समिति, GHMC डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Naya Savera Network

छठ घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग

डिप्टी कमिश्नर को पर्व में शामिल होने का दिया निमंत्रण

नया सवेरा नेटवर्क

हैदराबाद। महापर्व छठ पूजा को लेकर तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बंडा चेरु, लालवानी नगर, आनंद बाग और सफिलगुड़ा स्थित छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर समिति के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ मलकाजगिरी GHMC के डिप्टी कमिश्नर संचित गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छठ महापर्व में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण करने के लिए उन्हें सादर आमंत्रित किया। साथ ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के लिए ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के माध्यम से समिति ने छठ घाटों पर स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। समिति ने कहा कि छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराना जरूरी है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बिनय कुमार यादव ने कहा कि छठ महापर्व बिहार और पूर्वांचल के लोगों की आस्था, परंपरा और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। हैदराबाद और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों बिहार एवं पूर्वांचलवासी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस महापर्व को मनाते हैं। ऐसे में GHMC प्रशासन से आग्रह है कि पर्व से पहले सभी छठ घाटों पर बेहतर साफ-सफाई और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।


उन्होंने प्रशासन से छठ व्रतियों की सुविधा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। इस दौरान समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, राजनारायण सिंह, सागर भगत, राजेश खन्ना और मनोज भगत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 5 नवंबर को जौनपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुंगराबादशाहपुर बाईपास का करेंगे शिलान्यास


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!