Jaunpur News: पशु आरोग्य मेला में 740 पशुओं का हुआ उपचार

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सीमावर्ती आजमगढ़ जिला के फूलपुर ब्लाक अंतर्गत जाफरपुर गांव में पशुपालन विभाग की ओर से शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशु चिकित्सकों ने किसानों को पशुपालन की जानकारी दी। इस दौरान छोटे बड़े 740 पशुओं का नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्ने बिंद ने गो पूजन के साथ फीता काट कर पशु आरोग्य मेला का उद्घाटन किया। इस मौके पर उपस्थित उप मुख्य  पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार वर्मा ने पशुधन बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध प्रोत्साहन योजना, नस्ल सुधार योजना समेत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल ने पशुओं में होने वाली बीमारी और उससे बचाव के बारे में बताते हुए पशुपालकों को जागरूक किया। इस मौके पर डॉ.प्रवेश यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी राम सुरेश यादव, फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ठेके में खुद चोरी की, शक से बचने को दो और दुकानों का ताला तोड़ा

हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 




एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!