Jaunpur News : गांवों में विवादों के निपटारा में सहायक बनेगा एस-10 एसओ

Naya Savera Network
हर गांव में 10 संभ्रांत लोग बनेंगे पुलिस के सहयोगी
खुटहन, जौनपुर। थाना परिसर में शुक्रवार को क्षेत्र के संभ्रांत लेगों के साथ  थानाध्यक्ष लक्ष्मण बिक्रम सिंह ने बैठक की। उन्होंने कहा कि गांवों में छोटी छोटी घटनाओं को बड़ा रूप लेने से पहले ही उसे रोकने और पुलिस-जनसहयोग मजबूत करने के लिए एस-10 को सक्रिय किया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक गांव से 10 संभ्रांत लोगों को जोड़कर पुलिस से सीधे जोड़ा जाएगा।एस-10 सदस्यों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसके जरिए सदस्य गांव की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएंगे और छोटी घटनाओं का स्थानीय स्तर पर समाधान कराने का प्रयास करेंगे। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के साथ धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों में भी पुलिस के साथ समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया। उच्चाधिकारी सदस्यों से नियमित फीडबैक लेंगे। पुलिस का सहयोग करने की लोगों से अपील की। बैठक में पूर्व प्रधान उदय  प्रताप सिंह, बेचन पाण्डेय, अमर नाथ मिश्रा, नरसिंह बहादुर सिंह, प्रधान श्याम बहादुर यादव, दयाराम उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!