Trending

Jaunpur News: पौरोहित्य एवं कर्मकांड सनातन संस्कृति का स्तंभ : महेंद्र पाठक

Naya Savera Network

बदलापुर में निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण केंद्र का हुआ उद्घाटन


विपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में पूरे प्रदेश में निःशुल्क त्रैमासिक पौरोहित्य प्रशिक्षण केंद्रों का ऑनलाइन और ऑफलाइन उद्घाटन सोमवार को किया गया। इसी क्रम में जौनपुर जनपद के बदलापुर क्षेत्र स्थित पं. आर.आर. पब्लिक स्कूल खालिसपुर, लेदुका में पौरोहित्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया।

केंद्र पर प्रधानाचार्य विरद प्रकाश पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर पूजन-अर्चन कर दीप प्रज्ज्वलित किया और प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ अध्यापक रमाकांत तिवारी और सहायक अध्यापक आशुतोष मिश्र मौजूद रहे।


कार्यक्रम का संचालन जनपद के पौरोहित्य प्रशिक्षक डॉ. अखिलेश चंद्र पाठक ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र पाठक, शिवम गुप्ता सहित संस्थान के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। महेंद्र पाठक ने कहा कि पौरोहित्य एवं कर्मकांड सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से युवा पीढ़ी को संस्कृत, कर्मकांड और धार्मिक परंपराओं का व्यवस्थित प्रशिक्षण दिया जा सकता है।


कार्यक्रम में सहायक अध्यापक संतोष मिश्र, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक तथा प्रशिक्षणार्थी प्रदीप पाठक, वेद प्रकाश पाठक, अनुकृति शुक्ला, वर्तिका पाठक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पौरोहित्य प्रशिक्षक डॉ. अखिलेश चंद्र पाठक ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रशिक्षणार्थियों में मिष्ठान्न वितरित कर उद्घाटन सत्र का समापन किया गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News:  मनपा एवं कामगार हास्पीटल के तत्वावधान में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित 


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!