Jaunpur News: व्यापार मंडल महामंत्री को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

Naya Savera Network

डीएम, एसडीएम, एएसपी, सीओ ने क्षेत्र भ्रमण कर लिया हालात का जायजा

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक। पूर्वांचल किसान संगठन द्वारा ढेरही स्थित टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर 30 सितंबर को टोल प्लाजा पर आयोजित धरना प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने बजरंगनगर व्यापार मंडल के महामंत्री विकास सिंह आशु को उनके लेवरुआ स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस तैनात हैं।

इसके अलावा हटवा निवासी अरविंद पांडेय को भी हाउस अरेस्ट किया है। रामदेवपुर निवासी भानु खरवार व राम भरत गुप्ता, घोरदौड़ निवासी सूर्यनाथ सिंह, पड़सौरी निवासी राज बहादुर के घर पुलिस तैनात कर दी गई है लेकिन वे लोग घर पर नहीं मिले। इसके अलावा पूर्वांचल किसान संगठन से जुड़े लोगों की तलाश में पुलिस जगह जगह दविश दे रही है। डीएम सैमुअल पाल एन, एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह ,एएसपी,सीओ व पुलिस के अन्य अधिकारियों ने टोल प्लाजा के साथ ही क्षेत्र में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फिर से चाइनीज मांझा ने युवक का गला कटा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!