Jaunpur News : सेवा संकल्प अभियान के तहत जन आरोग्य मेले का आयोजन

Naya Savera Network

रामनगर, जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में शुक्रवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती सुषमा पटेल रहीं, जबकि कार्यक्रम संयोजक राजेश कुमार जायसवाल रहे। मेले का आयोजन अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना और एक ही स्थान पर निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।मेले में सीएचसी के चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बुखार, सर्दी-खांसी, मधुमेह, रक्तचाप, एनीमिया और महिला एवं बाल रोगों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण, स्वच्छता और परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी। साथ ही आयुष्मान कार्ड, टीबी, संचारी रोग नियंत्रण सहित सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया।इस अवसर पर डॉ रुचि सिंह डॉक्टर त्रिभुवन डॉ चंदन प्रजापति डॉ इंद्रेश यादव चीफ फार्मासिस्ट हृदय नारायण नीरज उपाध्याय संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में एएनएम बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी और ग्रामीण मौजूद रहे।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!