Jaunpur News : दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या का आरोप

Naya Savera Network

मड़ियाहूं। स्थानीय तहसील के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर गांव निवासी जयद्रथ पटेल ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी 26 वर्षीय बेटी शशिकला पटेल और चार वर्षीय नातिन श्रेया पटेल की मौत के मामले में ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही शशिकला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और  दो लाख रुपये व भैंस की मांग की जा रही थी।
 शशिकला की शादी छह जून 2021 को संतोषपुर गांव निवासी रवि पटेल पुत्र हंसराज पटेल के साथ हुई थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे शशिकला ने अपनी बड़ी बहन ललिता पटेल को फोन कर ससुराल में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात बताई। रात करीब 8:30 बजे ससुर हंसराज ने मायके वालों को फोन कर शशिकला की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद फोन नहीं उठाने पर परिजन रात करीब 9:30 बजे संतोषपुर पहुंचे। मकान में ताला लगा मिला और कोई मौजूद नहीं था। सूचना पर 112 पुलिस पहुंची।
मायके पक्ष का आरोप है कि उन्हें कभी जौनपुर, कभी भदोही और कभी वाराणसी ले जाने की जानकारी दी गई। रात करीब 11 बजे परिजन मड़ियाहूं कोतवाली पहुंचे और पूरी रात वहीं बैठे रहे। सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि मां-बेटी के शव जौनपुर सदर अस्पताल में हैं।
परिजनों ने सास सुभावती देवी, , ससुर हंसराज, पति रवि पटेल,देवर किशन समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। उनका यह भी आरोप है कि मई 2026 में रवि ने शशिकला के साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत के बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समझौता कराया गया था। घटना के समय रवि गुजरात के वापी में था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर क्रीम इरफान अली ने बताया कि मां-बेटी की मौत की सूचना मिली है। परिजनों ने दहेज हत्या की तहरीर दी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!