Jaunpur News: क्लीनिक पर पथराव और मारपीट के आरोप में चार गिरफ्तार

Naya Savera Network


सुजानगंज के छिमिया गांव में हुई घटना, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के छिमिया गांव में क्लीनिक पर पथराव, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय की देखरेख में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपितों की तलाश में जुटे थे।


पुलिस ने बताया कि थाना सुजानगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 329/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। मामले में सुल्तानपुर निवासी शैलेष कुमार चौबे उर्फ वीरू चौबे, नरहरपुर निवासी प्रवेश चौबे, तेजीबाजार थाना क्षेत्र के भटौली निवासी अनुज दूबे और महराजगंज थाना क्षेत्र के बरहूपुर निवासी मनीष चौबे को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों को सोमवार को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल विकेश चौहान, कांस्टेबल रामकुमार यादव और कांस्टेबल बृजनन्दन अहिरवार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय से स्वस्थ समाज की दिशा में बढ़ा जौनपुर


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!