Jaunpur News: रोजगार मेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

Naya Savera Network

विधानसभावार आयोजित होंगे रोजगार मेले, स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने पर जोर

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला कार्यकारी समिति की बैठक विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया के निर्देश पर परियोजना निदेशक के.के. पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, डीसी एनआरएलएम, उपनिदेशक कृषि, उपायुक्त उद्योग, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, प्रधानाचार्य आईटीआई नोडल, एएमए जिला पंचायत सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


बैठक में आगामी माह जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से विधानसभावार आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की तैयारियों पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रोजगार मेलों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थी इनका लाभ उठा सकें। सोशल मीडिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों तक रोजगार मेलों की जानकारी पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।


अधिकारियों को शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत अभ्यर्थियों का रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कराने तथा स्थानीय निजी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को रोजगार मेलों में अपनी रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए गए। जिला उद्योग केंद्र में पंजीकृत स्थानीय एवं औद्योगिक संस्थानों से समन्वय स्थापित कर स्थानीय स्तर पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनी का आयोजन


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!