Jaunpur News: बालिकाओं को सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। शक्ति मोबाइल टीम की ओर से मंगलवार को मोहम्मद हसन डिग्री कॉलेज, सुक्खीपुर में बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीम ने छात्राओं को किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में मदद लेने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

इस दौरान छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने छात्राओं को इन नंबरों का आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक पुष्पा देवी, महिला आरक्षी आरती पाण्डेय, हेड कांस्टेबल शिवबदन और एसएसआई रामसेवक यादव मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बालिकाओं से अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन से सहायता लेने की अपील की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शाही किले का नाम बदलना ऐतिहासिक विरासत से खिलवाड़ : आरिफ हबीब


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!