Jaunpur News : दोस्ती टूटी तो परिवार को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

Naya Savera Network

एसपी के आदेश पर लाइन बाजार पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू

विपिन सैनी
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकियां रामदासपुर नेवादा गांव में दोस्ती टूटने के बाद एक युवक पर परिवार के सदस्यों को फोन कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के आदेश से लाइन बाजार पुलिस ने शनिवार को आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौकियां रामदासपुर नेवादा निवासी मदन लाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके बेटे पंकज कपूर की दोस्ती झांसी जिले के अमित कुमार गुर्जर से थी। अमित नई मंडी चौकियां क्षेत्र में आता-जाता था और कभी-कभी उनके घर भी आता था। बाद में किसी बात को लेकर पंकज की उससे अनबन हो गई। पंकज ने कथित तौर पर अमित से घर नहीं आने और दोस्ती खत्म करने की बात कही।

आरोप है कि इसके बाद अमित कुमार गुर्जर ने पंकज के मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। आरोप यह भी है कि आरोपी ने मदन लाल की विवाहित बेटी के मोबाइल पर फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उसका अपहरण करने और उसके पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार फोन और संदेश आने से परिवार के लोग परेशान हैं। मामले में मदन लाल ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर लाइन बाजार पुलिस ने 19 सितंबर को आरोपी अमित कुमार गुर्जर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मामले की विवेचना चौकियां चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राम प्रकाश यादव को सौंपी गई है।

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन



एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!