नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का आज किड्स वर्ल्ड विद्यालय के बच्चों को अवलोकन कराया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न चित्रों, पोस्टरों एवं सूचना सामग्री के माध्यम से मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनपद में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकासपरक कार्यक्रमों के संबंध में सरल एवं रोचक ढंग से जानकारी प्रदान की गई। बच्चों ने प्रदर्शित सामग्री का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह, किड्स वर्ल्ड विद्यालय के शिक्षकगण एवं संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर समन्वय बैठक संपन्न
नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel
