Jaunpur News: सरौनी पश्चिम पट्टी में बदहाल सड़क से राहगीर परेशान, जगह-जगह टूट गया रास्ता

Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सरौनी पश्चिम पट्टी में लहुरी की पाही की ओर जाने वाली सड़क जगह-जगह से टूट गई है। सड़क की खराब हालत के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क राखी दुकान और समोगर की तरफ जाती है। इसी मार्ग से छात्र और व्यापारी रोजाना आते-जाते हैं। सड़क पर बने गड्ढों और टूटे हिस्सों के कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।

स्थानीय निवासी पप्पू कुमार, उमेश, रमेश, मोनू और पिंटू समेत कई लोगों ने बताया कि सड़क खराब होने से रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मड़ियाहूं में ग्राम विकास अधिकारी पर हमला, हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा


हमारे चैनल को फॉलो करें और हर खबर से अपडेट रहें। 

नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें और Join करें Naya Savera Network का WhatsApp Channel 


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!